28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, स्मृति ईरानी से छिना IB मंत्रालय, अरुण जेटली की जगह लेंगे पीयूष गोयल

कर्नाटक चुनाव के बाद मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल हुआ है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 14 May 2018, 9:58 PM IST

cabinet

modi cabinet

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्रीमंडल में बड़ा फेरबदल हुआ है। सूचरना प्रासरण मंत्रालय स्मृति ईरानी से छिन लिया गया है। खबरों के अनुसार केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अब सिर्फ कपड़ा मंत्रालय देखेंगी। केंद्रीय मंत्री राजयवर्धन सिंह राठौर को सूचना प्रसारण मंत्री बनाया गया है। बता दें कि राज्यवर्धन सिंह राठौर पहले से ही सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री हैं। स्मृति ईरानी इससे पहले कपड़ा मंत्रालय और सूचना प्रसारण मंत्रालय दोनों का प्रभार देख रहीं थी। माना जा रहा है कि ईरानी के कुछ फैसलों के चलते और पिछले दिनों राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में हुए विवाद के चलते उनसे यह मंत्रालय छीना गया है।वहीं केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता राज्य मंत्री एसएस अहलूवालिया इलेक्ट्रॉनिक्स और आइटी के नए राज्य मंत्री होंगे। पहले इसका जिम्मा केजे अल्फोंस के पास था। अब अल्फोंस सिर्फ पर्यटन मंत्रालय देखेंगे।

पीयूष गोयल बने वित्त मंत्री

मोदी कैबिनेट में सबसे बड़ी जिम्मेदारी मिली है रेल मंत्री पीयूष गोयल को। वह देश के अगले वित्त मंत्री होंगे। उन्हें ये अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अरुण जेटली के ठीक होने तक पीयूष गोयल वित्त मंत्रालय का कामकाज देखेंगे। पीयूष गोयल अभी रेल मंत्री हैं। इससे पहले अरुण जेटली वित्त मंत्रालय देखते थे। अरुण जेटली का अभी सफल किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है। उनकी सेहत को देखते हुए ये बदला हुआ है।

मंत्रीमंडल में चौथी बार फेरबदल

पिछली बार सितंबर में मंत्रिमंडल में विस्तार हुआ था। जिसे आखिरी विस्तार माना जा रहा था। वो फेरबदल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का तीन साल में तीसरी बार फेरबदल था और रक्षा मंत्रालय में चौथा बदलाव। ऐसी चर्चाएं पहले ही चल रही हैं थि कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद फेरबदल हो सकता है। लेकिन नतीजे आने से एक दिन पहले ही फेलबदल की खबर आ गई। वैसे ये भी कहा जा रहा है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के पहले का यह आखिरी विस्तार होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 26 मई 2014 को शपथ ग्रहण की थी। इस तरह करीब एक साल लोकसभा चुनाव का बाकी रह गया है। चुनाव को लेकर अब इस पूरे साल भाजपा का चुनावी अभियान चलेगा।