केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जन विकास केंद्र ( एमजेवीके ) के तहत स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, पॉलीटेक्निक, गर्ल्स हॉस्टल, गुरुकुल की तरह के आवासीय विद्यालय, कॉमन सर्विस सेंटर का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। यह निर्माण उन क्षेत्रों में किया जा रहा है जहां अभी शैक्षिक बुनियादी ढांचा विकसित नहीं हुआ है। अल्पसंख्यक समुदायों की लड़कियों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए देश भर में 'पढ़ो-बढ़ो' जागरूकता अभियान लॉन्च किया जाएगा। यह उन इलाकों में शुरू किया जाएगा जहां लोग अपने बच्चों को सामाजिक-आर्थिक कारणों से स्कूल नहीं भेजते हैं।