28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मित्रों को फायदा पहुंचाने बस्तर की जनता के साथ पीएम मोदी कर रहे धोखा…पीसीसी चीफ बैज ने भरी हुंकार, कहा- बंद को दे समर्थन

Deepak Baij attacked PM Modi's visit: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारवार्ता में कहा, नगरनार स्टील प्लांट को बेचना बस्तर के लोगों की जनभावना के खिलाफ है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 2 Oct 2023, 1:06 PM IST

Modi is cheating the people of Bastar to benefit his friends: Deepak Baij

PM मोदी के दौरे पर दीपक बैज ने बोला हमला

रायपुर। Deepak Baij attacks PM Modi: नगरनार स्टील प्लांट के उद्घाटन से पहले प्रदेश में सियासी माहौल गरमाने लगा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 3 अक्टूबर को इसका उद्घाटन करने के बाद जगदलपुर में सभा करने वाले हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मांग की है कि वो अपने प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ की जनता को आश्वासन दें कि नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण नहीं होगा। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने 3 अक्टूबर को बस्तर बंद रखने का आह्वान किया है।

यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़: युवक के पेट से निकाला गर्भाशय, विश्व में ऐसे 300 मामले, जानिए पूरा मामला

मित्रों को फायदा पहुंचाने बस्तर की जनता के साथ धोखा: बैज

Deepak Baij attacks PM Modi: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारवार्ता में कहा, नगरनार स्टील प्लांट को बेचना बस्तर के लोगों की जनभावना के खिलाफ है। मोदी सरकार अपने मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिए बस्तर के लोगों के साथ धोखा कर रही है। जबकि इसे बचाने के लिए सरकार की ओर से कई प्रयास हुए हैं। एक प्रश्न के जवाब में बैज ने कहा, चूंकि यह बस्तर का (CG Hindi News) मामला है, इसलिए अभी सिर्फ बस्तर बंद किया जा रहा है। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ बंद करने पर भी विचार करेंगे।

यह भी पढ़े: Gandhi Jayanti 2023 : छत्तीसगढ़ के इस जिले में हैं महात्मा गांधी का मंदिर, रोजाना होती हैं बापू की पूजा...देखें