वहीं, भाजपा नेता और दरगाह कमेटी अजमेर के सदस्य मोहम्मद फारुख आजम ने सिद्धू पर निशाना साधा है। फारुख आजम ने कहा कि जब तक सिद्धू को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ देशद्रोह का केस नहीं चलाया जाता, वो हम जगह-जगह धरना प्रदर्शन और आंदोलन करते रहेंगे। इसके साथ ही भाजपा नेता ने सिद्धू के हाथ—पैर काटने की धमकी भी दे डाली। उन्होंने कहा कि अगर सिद्धू ने मुंबई में कदम रखा, तो हम उनके हाथ-पैर काट देंगे। इसके साथ ही जमीतुल उलमा मुंबई के अध्यक्ष मौलाना कासमी ने भी इस कदम के लिए सिद्धू की निंदा की है।