बताया जा रहा है कि हिमांशु रॉय अपनी बीमारी की वजह से काफी परेशान चल रहे थे। इलाज के दौरान उन्हें बचाना काफी मुश्किल हो गया था। 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी हिमांशु रॉय का नाम 2013 में स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदु दारा सिंह की गिरफ्तारी, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर के ड्राइवर आरिफ के एनकाउंटर, पत्रकार जेडे हत्या प्रकरण, विजय पालांडे-लैला खान डबल मर्डर केस जैसे अहम मामलों से जुड़ा रहा। अंडरवर्ल्ड कवर करने वाले पत्रकार जे डे की हत्या की गुत्थी सुलझाने में भी हिमांशु रॉय ने अहम भूमिका निभाई थी।