कोविड -19 से लड़ने में देश की जनता की भूमिका की तारीफ करते हुए अमित शाह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत की जनता ने उदाहरण प्रस्तुत किया है। कोविड -19 से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे स्वास्थ्य और सुरक्षा कर्मियों को नमन करते हुए शाह ने कहा कि इस लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हमारे डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, सफाई कर्मचारी, पुलिसबल और सभी सुरक्षाकर्मियों का योगदान दिल को छू लेने वाला है। इस विषम परिस्थिति में आपका यह साहस और समझदारी हर भारतवासी को प्रेरित करती है। सभी लोग दिशानिदेशरें का पालन कर इनका सहयोग करें।