बीजेपी का जेडीयू को जवाब
वहीं दूसरी ओर बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आरएसएस देश की सांस्कृतिक धरोहर है। आरएसएस पर किसी को अंगुली उठाने का नैतिक बल नहीं है। जेडीयू प्रवक्ता अजय आलोक ने भी पलटवार करते हुए कहा कि आरजेडी के लोगों को कोई काम नहीं है, इसलिए ऐसी बेकार की बातें करते हैं। भारत में कोई कहीं भी आने-जाने को स्वतंत्र है। भागवत पहली बार बिहार नहीं आ रहे। उन्होंने कहा कि आरजेडी तुष्टिकरण की राजनीति करता है, परंतु जिसके लिए करता है, उसे ही वह घर में स्थान नहीं देता।