गौरलतब है कि गोवा के सीएम पर्रिकर लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं, लगातार बिगड़ती तबीयत को देखते हुए ऐसी अटकले लगाई जा रही थी कि उनकी जगह किसी और को गोवा का सीएम बनाया जा सकता है, लेकिन रविवार को अमित शाह ने साफ करते हुए कहा कि पर्रिकर ही गोवा का नेतृत्व करते रहेंगे।