26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओडिशा: पीएम ने रखी तालचेर प्लांट की नींव, बोले- 36 महीने बाद मैं उद्घाटन करने आऊंगा

मोदी ने कहा कि देश में एक प्रधानमंत्री थे जो कहा करते थे कि दिल्ली से भेजे जाने वाले एक रुपए में से सिर्फ 15 पैसा ही गरीब तक पहुंचता है लेकिन अब ऐसा नहीं होता है।
2 min read
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Sep 22, 2018

modi

ओडिशा: पीएम ने रखी तालचेर प्लांट की नींव, बोले- 36 महीने बाद मैं उद्घाटन करने आऊंगा

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा दौरे पर हैं। यहां के कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। भुनेश्वर पहुंचने के बाद सबसे पहले पीएम मोदी में तालचेर उर्वरक कारखाने की आधारशिला रखी। यह कोयला गैस से चलने वाला भारत का पहला उर्वरक संयंत्र होगा। इसे चालू करने के लिए 2022 का लक्ष्य रखा गया है।

36 महीने बाद आकर करुंगा उद्घाटन: मोदी

शिलान्यास के बाद पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा के लोगों ने इस प्रोजेक्ट के पूरा होने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन हमारा मकसद भारत को नई ऊंचाई पर ले जाना है। यहां के फर्टिलाइजर जैसे प्रोटेक्ट आने वाले दिनों में देश के विकास का मुख्य केंद्र बनेगा। मैं आपसे वादा करता हूं कि 36 महीने बाद आकर इस प्लांट का उद्घाटन भी करूंगा।

रफाल पर जंग: अरविंद केजरीवाल का सरकार पर हमला, पीएम मोदी से पूछे 3 तीखे सवाल

दिल्ली से चला पैसा पूरी तरह से आप तक पहुंचे: मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में एक प्रधानमंत्री थे जो कहा करते थे कि दिल्ली से भेजे जाने वाले एक रुपए में से सिर्फ 15 पैसा ही गरीब तक पहुंचता है। ये सिलसिला लंबे समय तक चला लेकिन अब नहीं। केंद्र की बीजेपी सरकार ने तय किया है कि जो पैसा आपके लिए भेजा जाता है वो शत प्रतिशत लाभार्थी के खाते में ही पहुंचे। इसके लिए पिछले चार साल में हमने देश के ग्रामीण इलाकों के बैंकिग सिस्टम से जोड़ने में पूरी ताकत लगा दी है। उन्होंने जनधन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसी वजह से ओडिशा से एक करोड़ 30 लाख से अधिक लोग इस योजना से जुड़ चुके हैं।

आयुष्मान भारत पर पटनायक को घेरा

मोदी ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत कल से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की शुरुआत हो रही है। इस योजना के तहत देश के 10 करोड़ गरीब परिवारों को गंभीर बीमारी के इलाज के लिए साल भर में 5 लाख रुपए तक का हेल्थ एश्योरेंस दिया जाएगा। ओडिशा सरकार ने अब तक इस योजना से जुड़ने के लिए सहमति नहीं जताई है। मैं आज आपके माध्यम से, नवीन पटनायक जी से फिर आग्रह करूंगा कि ओडिशा के लाखों परिवारों को आयुष्मान भारत के लाभ से वंचित न रखा जाए।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से भी मिले मोदी
शनिवार को भुनेश्वर पहुंचने पर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पीएम मोदी का स्वागत गुलाब का फूल देकर किया। इसके बाद पीएम का काफिला तालचर पहुंचा जहां उन्होंने आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

कोल गैस से चलने वाला देश का पहला उर्वरक संयंत्र

बता दें कि तालचेर उर्वरक कारखाना देश का भारत का पहला उर्वरक संयंत्र होगा जो कोयला गैस से चलेगा। गेल इंडिया की इसमें 35 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। एफसीआईएल की 11 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी जबकि आरसीएफ तथा कोल इंडिया प्रत्येक की तीन प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। उद्यम की शेष 48 प्रतिशत हिस्सेदारी प्रौद्योगिकी प्रदाताओं और वित्तीय संस्थानों को दी जाएगी। तलचर केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड नामक दूसरे संयुक्त उद्यम में आरसीएफ और सीआईएल प्रत्येक की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी जबकि गेल और एफसीआईएल की इसमें 10-10 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।