16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज से तीन देशों की पांच दिनी यात्रा पर पीएम मोदी, रवांडा को देंगे 200 गायों का तोहफा

आज से तीन देशों की पांच दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। रवांडा में राष्ट्रपति को देंगे 200 गायों का तोहफा, शीर्ष प्राथमिकता पर रहे द. अफ्रीका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 23 Jul 2018, 9:39 AM IST

pm modi

आज से तीन देशों की पांच दिनी यात्रा पर पीएम मोदी, रवांडा को देंगे 200 गायों का तोहफा

नई दिल्ली। विश्वास मत में प्रचंड बहुमत हासिल करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर अपना विदेश दौरा शुरू कर दिया है। इस बार वे तीन देशों की पांच दिनी यात्रा रवाना होंगे। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी भारत ब्रिक्स के तहत पहले महाद्वीप में द्विपक्षीय और उसके बाद बहुपक्षीय संवाद स्थापित करेंगे। पांच में पीएम मोदी युगांडा, रवांडा और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करेंगे। खास बात यह है कि इस दौरान रवांडा के राष्ट्रपति को वे 200 गायों का तोहफा भी देंगे।

मौसम विभाग का ताजा अपडेट, अगले 24 घंटों में उत्तर पूर्वी भारत से लेकर तटीय इलाकों में होगी भारी बारिश
तीन महाद्वीपों के साथ मजबूत रिश्ते
पीएम मोदी की यात्रा का मकसद एक बार फिर देश के रिश्तों को अन्य देशों से मजबूत बनाने पर रहेगा। इन तीनों महाद्वीप के साथ आर्थिक और राजनीतिक संबंधों को मजबूती देने पर जोर रहेगा।


पहली बार कोई भारतीय पीएम करेगा रवांडा यात्रा
रवांडा यात्रा किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा होगी। भारत ने रवांडा के साथ अपने रिश्तों को मजबूत किया है। इसे पूर्वी अफ्रीका के गेट-वे के तौर पर देखा जा रहा है और इसी के मद्देनजर पिछले साल जनवरी में भारत ने रवांडा के साथ रणनीतिक साझेदारी की। मोदी अपने रवांडा दौरे के दौरान रवांडा के राष्‍ट्रपति को अनमोल तोहफा देने की तैयारी में हैं। प्रधानमंत्री मोदी रवेरू मॉडल गांव का दौरा करेंगे, जहां वह रवांडा की गिरिंका योजना के लिए 200 गाय वहां के राष्ट्रपति को देंगे। आपको बता दें कि 'गिरिंका' गरीबी उन्मूलन के लिए रवांडा की सरकार का एक अहम कार्यक्रम है। रवांडा सरकार का दावा है कि इस योजना से अबतक 3.5 लाख परिवारों को फायदा मिला है।

पाकिस्तान: जेल में बंद पूर्व पीएम नवाज शरीफ की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में होगा इलाज
अफ्रीकी देशों को प्राथमिकता
दरअसल पिछले कुछ वर्षो में अफ्रीकी देशों के साथ विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण अनुबंध हुआ है। मोदी सरकार के चार साल की बात करें तो हमारे देश के राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री अफ्रीका के 23 दौरे कर चुके हैं। मंत्रालय ने बयान में कहा, "भारत की विदेश नीति में अफ्रीका को शीर्ष प्राथमिकता दी गई है।"


ऐसे शुरू होगी 23 से 27 जुलाई की यात्रा
23 से 27 जुलाई तक तीन देशों के अपने दौरे में प्रधानमंत्री सबसे पहले दो दिन की 'ऐतिहासिक' यात्रा यानी रवांडा जाएंगे। इसके बाद वह 24 जुलाई को युगांडा पहुंचेंगे। यहां से उनका अगला पड़ाव दक्षिण अफ्रीका होगा। भारत बहुत जल्द रवांडा में एक मिशन भी खोल रहा है।