विधानसभा और लोकसभा उपचुनाव के 15 सीटों के अबतक आए परिणाम में ज्यादातर सीटों पर बीजेपी को करारी शिकस्त मिली है। कर्नाटक, बिहार, बंगाल, झारखंड में बीजेपी को सभी जगह हार का सामना करना पड़ा। बीजेपी को सिर्फ उत्तराखंड के थराली विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी मुन्नी देवी और महाराष्ट्र के पालघर लोकसभा सीट से बीजेपी के राजेंद्र गावित ने जीत का स्वाद चखाया है।