हैदराबाद। चुनाव आयोग तेलंगाना में विधान सभा चुनाव चार अन्य राज्यों के साथ कराएगा। राज्य में मतदान की तैयारियों को लेकर चुनाव आयोग ने संतोष जताया है और वो मध्य प्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और छत्तीसगढ़ के साथ ही तेलंगाना में चुनाव कराने के पक्ष में है। शुक्रवार को दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ओम प्रकाश रावत की अध्यक्षता में हुई एक बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया। उम्मीद जताई जा रही है कि चुनाव आयोग अक्टूबर के पहले सप्ताह में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है।