वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर दुख जताया। सुरजेवाला ने कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरुदास कामत जी के औचक निधन की खबर से दुख में हैं। इस क्षति को बयां करने के लिए शब्द नहीं हैं। उनके संवेदनाएं उनके परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के साथ है। मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। गुरुदास कामत का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 63 वर्ष के थे।