नई दिल्ली। लोकसभा के बाद रविवार को राज्यसभा में भी कृषि से संबंधित विधेयक पास हो गया। हालांकि कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने विधेयक के विरोध में जमकर हंगामा मचाया। इसके बावजूद सदन ने विधेयक को ध्वनिमत से पारित कर दिया। विपक्ष के विरोध के बीच राज्यसभा में एग्री बिल पास होने के तुरंत बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने एग्री बिल को काला कानून करार दिया।