26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मोदी को घेरने के चक्कर में गणित भूले राहुल गांधी, जमकर उड़ा मजाक

गुजरात चुनाव के चलते राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करते आ रहें हैं। लेकिन इस बार उनके गणित पर सवाल खड़ा हो गया।
2 min read
Google source verification

•

image

ashutosh tiwari

•

Dec 05, 2017

rahul gandhi

नई दिल्ली।राहुल गांधी एक बार फिर ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आ गए। गुजरात चुनाव के चलते राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करते आ रहें हैं। लेकिन इस बार उनके गणित पर सवाल खड़ा हो गया।

100 प्वाइंट अधिक बढ़ोत्तरी दिखाई चार्ट में
दरअसल राहुल गांधी ने मंगलवार को गुजरात में पिछले तीन साल में जरूरी चीजों के बढ़े कीमतों का एक चार्ट पोस्ट किया था। इसमें बढ़ी हुई कीमतों वाले कॉलम में पर्सेंट को करीब 100 प्वाइंट बढ़ाकर लिखा गया। जैसे- 2014 में दाल का रेट 45 रुपए और 2017 में 80 रुपए किलो बताया गया है। इस हिसाब से इसके रेट में 77% की बढ़ोत्तरी हुई है, लेकिन पोस्ट किए गए चार्ट में इसे 177% लिखा गया था।

बाद में नया चार्ट पोस्ट करना पड़ा
बाद में इस बात पर खबर फैलने के बाद उनको जमकर ट्रोल किया गया। और उनके मैथ्स की जानकारी पर भी चुटकी ली जाने लगी। तब उन्होंने यह पोस्ट हटाकर उसकी जगह एक नया चार्ट पोस्ट किया। इस चार्ट में बाकी जानकारियां पहले जैसी ही थी, बस जिस कॉलम में बढ़ी हुई कीमत फीसदी में लिखी गयी थी, वहां उसको फीसदी के बजाय रुपयों में लिख दिया गया।

जब नौकरी के लिए राहुल गांधी ने बदल लिया था अपना नाम

कांग्रेस के 17वें अध्यक्ष बनेंगे राहुल गांधी, जानिये उनसे पहले के 16 अध्यक्षों कि कहानी

राहुल ने पीएम मोदी से पूछा 7वां सवाल
आपको बता दें कि राहुल गांधी पिछले कई दिनों से 'गुजरात मांगे जवाब' हैशटैग लिखकर ट्विटर पर प्रधानमंत्री से गुजरात मुद्दों पर सवाल करते नजर आ रहें हैं। ट्वीट में वो कुछ कविताएं और आंकड़ों के जरिये मोदी पर निशाना साध रहे हैं। आज उन्होंने 7वां सवाल पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने गुजरात में पिछले सालो बढ़े जरूरी चीजों के दामों पर निशाना दागा था। वहीं इससे पहले राहुल गांधी गुजरात की महिलाओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठा चुके हैं।