28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तूतीकोरिन पर गर्म हुआ सियासी पारा, राहुल का आरएसएस-भाजपा पर बड़ा बयान, स्वामी ने कांग्रेस से ही मांगा जवाब

तमिलनाडु के तूतीकोरिन में हुई हिंसा के बाद गर्माया सियासी पारा। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने RSS-BJP पर दिया बड़ा बयान। स्वामी ने किया पलटवार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 23 May 2018, 1:32 PM IST

rahul

तूतीकोरिन पर गर्म हुआ सियासी पारा, राहुल का आरएसएस-भाजपा पर बड़ा बयान, स्वामी ने कांग्रेस से ही मांगा जवाब

नई दिल्ली। तमिलनाडु के तूतीकोरिन में हुई हिंसा के बाद अब सियासी पारा भी गर्मा गया है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तूतीकोरिन में प्रदर्शन के बीच आरएसएस और बीजेपी के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ट्वीटर के जरिये हमला बोला है...जाहिल राहुल के वार पर भाजपा का पलटवार तो होना ही था, लिहाजा सुब्रमण्यम स्वामी ने पार्टी का बचाव करते हुए कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। आपको बता दें कि तमिलनाडु के तूतीकोरिन में वेदांता स्टरलाइट कॉपर यूनिट के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

आरएसएस और बीजेपी पर बड़ा बयान देते हुए राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर तमिल में एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में राहुल ने लिखा.. 'तमिलों की हत्या की गई, क्योंकि उन्होंने आरएसएस की विचारधार को स्वीकर करने से इनकार कर दिया।' राहुल गांधी ने आगे लिखा कि गोलियों से तमिलों की भावनाओं को कुचला नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा, 'तमिल भाइयों और बहनों हम आपके साथ हैं।' अंग्रेजी में किए गए एक अन्य ट्वीट में राहुल ने कहा, 'स्टरलाइट प्रोटेस्ट के दौरान पुलिस की ओर से लोगों को मारना स्टेट स्पॉन्सर्ड टेररेज़म का एक क्रूर उदाहरण है।'

राहुल गांधी के इन ट्वीट के बाद भाजपा खेमे में भी हलचल मच गई। आननफानन में बीजेपी के सांसद सुब्रमण्यन स्वामी ने कांग्रेस पर जमकर पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम को आड़े हाथों लिया। स्वामी ने कहा, ' स्टरलाइट प्रदर्शन मामले में पी. चिदंबरम को जवाब देना चाहिए। चिदंबरम ही कई साल तक कंपनी में डायरेक्टर रहे हैं। इस बात से जुड़े तमाम दस्तावेज भी मौजूद हैं। बेहतर यही होगा कि कांग्रेस पहले चिदंबरम से इस मामले में चुप्पी तुड़वाए।

आपको बता दें कि तूतीकोरिन जिले में वेदांता समूह की कंपनी इकाई स्टरलाइट इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड के खिलाफ महीनों से चल रहा प्रदर्शन मंगलवार को उस दौरान और हिंसक हो गया जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी कर दी। इस फायरिंग में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई जब्कि 60 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मदरास हाईकोर्ट में आज इस मामले पर सुनावई भी होनी है। इस बीच एमडीएमके चीफ वाइको ने अस्पताल पहुंचकर स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के खिलाफ प्रोटेस्ट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की।