राजनाथ सिंह यही नहीं रुके चरमपंथी एससीओ द्वारा आतंकवाद विरोधी तंत्र प्रोपेगेंडा और डी रेडिकलाइजेशन को काउंटर करने काम करता है, जिसको स्वीकार किए जाने की जरूरत है। हालांकि इस दौरान राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान यास चीन का नाम नहीं लिया। लेकिन उन्होंने सांकेतिक भाषा में इतना जरूर समझा दिया कि पाकिस्तान भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की फिराक में लगा रहता है और चीन, पाकिस्तान की नीतियों का समर्थन करता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि सेकेंड वल्र्ड वॉर को हुए 75 साल पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्माण को भी इतना ही समय हो गया है। संयुक्त राष्ट्र का मुख्य उद्देश्य एक शांतिपूर्ण विश्व की स्थापना करना है, जहां इंटरनेशनल लॉ और देश की संप्रभूता को सम्मान किया जाए। इसके साथ ही किसी भी राष्ट्र को एकतरफा आंक्रामकता का शिकार न होने दिया जाए।