नई दिल्ली। महाराष्ट्र की सियासत में आए दिन कुछ न कुछ ऐसी घटनाक्रम सामने आती है जिससे सियासी पार गर्मा जाता है। अब भाजपा के पूर्व मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार के साथ शिवसेना नेता संजय राउत के मुलाकात पर सियासी माहौल गर्म है। राजनीतिक विश्लेषकों को इस मुलाकात में शिवसेना और भाजपा के बीच खिचड़ी पकती दिख रही है। हालांकि, अब इस पूरे मसले पर शिवसेना नेता संजय राउत ने चुप्पी तोड़ते हुए खुद सफाई दी है।