एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, यह उनका अपना अंदरूनी मामला है कि वे किसको, कहां और कैसे रखते हैं, लेकिन लोगों के सामने भाजपा (chhattisgarh hindi news) के पास चेहरे दिखाने के लिए नहीं है। 15 साल वाले पुराने चेहरों को जनता ने नकार दिया है। आज भाजपा के पास कोई अनुभवी लोग नहीं है। शाह के दौरे को लेकर उन्होंने कहा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में भी अमित शाह बैठकें ले रहे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ पर उनका विशेष फोकस है।