25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM ​अरविंद केजरीवाल के इस करीबी नेता ने दिया इस्तीफा, फिर लगाया यह गंभीर आरोप

AAP की गोवा इकाई के पूर्व संयोजक एल्विस गोम्स ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की घोषणा की गोम्स ने पार्टी के केंद्रीय नेताओं पर गोवा में एक हाई कमांड कल्चर को विफल करने का आरोप भी लगाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 4 Dec 2020, 10:11 PM IST

CM ​अरविंद केजरीवाल के इस करीबी नेता ने दिया इस्तीफा, फिर लगाया यह गंभीर आरोप

CM ​अरविंद केजरीवाल के इस करीबी नेता ने दिया इस्तीफा, फिर लगाया यह गंभीर आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal ) को बड़ा झटका लगा है। उनके करीबी मानें जाने वाले नेता और आम आदमी पार्टी ( AAP ) की गोवा इकाई के पूर्व संयोजक एल्विस गोम्स ( Elvis gomes ) पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। गोम्स ने शुक्रवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपने इस्तीफे की घोषणा की। इसके साथ ही गोम्स ने पार्टी के केंद्रीय नेताओं पर अपने मूल सिद्धांतों से भटकने और गोवा में एक हाई कमांड कल्चर को विफल करने का आरोप भी लगाया। गोम्स के इस्तीफे से गोवा की राजनीति और आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party ) में हलचल पैदा हो गई है। हालांकि उनके आप की सदस्यता से इस्तीफा देने की अटकलें लंबे समय से लगाई जा रही थी।

Farmer Protest: निर्णायक मोड़ पर पहुंचा किसानों का प्रदर्शन- 8 दिसंबर को 'भारत बंद' का आह्वान

गोम्स ने इस साल सितंबर में शीर्ष पद से इस्तीफा दे दिया था

आपको बता दें कि गोम्स ने इस साल सितंबर में शीर्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने आप के केंद्रीय पर्यवेक्षकों पर गोवा इकाई के संगठनात्मक और आउटरीच मामलों में हस्तक्षेप का आरोप भी लगाया था। गोम्स ने पणजी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, उन्होंने गोवा में एक हाई कमांड कल्चर लागू किया, जिसने स्थानीय इकाई के लिए शर्तें निर्धारित कीं। स्थानीय इकाई ने शायद ही पार्टी के मामलों में कोई बात कही हो। गोम्स ने 2017 के विधानसभा चुनावों में पार्टी का नेतृत्व किया था, लेकिन उस चुनाव में एक उम्मीदवार को छोड़कर बाकी सभी उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए थे। 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में पार्टी का एक भी विधायक नहीं है।

Corona Update: UK ने फाइजर की वैक्सीन को दी मंजूरी, जानें कब, कैसे और किसे मिलेगी Vaccine?

स्थानीय संगठनात्मक नेतृत्व को दरकिनार करने की कोशिश

गोम्स ने दावा किया कि 2017 के परिणामों के बाद पार्टी ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मदद से स्थानीय संगठनात्मक नेतृत्व को दरकिनार करने की कोशिश की। गोम्स ने आरोप लगाते हुए कहा, दिल्ली लॉबी ने गोवा में आप को अपने नियंत्रण में ले लिया है।