बीजेपी की ओर से हाल ही में शुरू की गई संपर्क से समर्थन पहल पर सेना ने कहा कि वे (बीजेपी के लोग) माधुरी दीक्षित, सलमान खान, टाटा और बिड़ला के संपर्क में हैं, लेकिन देश के गरीबों से उनका संपर्क टूट गया है। शिवेसना ने कहा कि जनता की जो ज्वलंत समस्याएं हैं, उनको समझने में बीजेपी विफल रही है।