नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। स्वामी ने कहा कि कांग्रेसी नेता हनीट्रैप में फंसकर देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। इसके आधार पर स्वामी ने कहा कि अगर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा नहीं भी करती है, फिर भी 2019 में सत्ता हमें ही मिलनी चाहिए।