
एएमएमके दिनकरन की कार पर फेंका पेट्रोल बम, ड्राइवर समेत दो लोग जख्मी
चेन्नै। अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम (एएमएमके) सुप्रीमो टीटीवी दिनाकरन पर हमले की जानकारी सामने आई है। अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर पेट्रोल बम फेंका और मौके से फरार हो गया। तेज धमाके के साथ हुए धमाके में ड्राइवर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रविवार को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नै की घटी। जिस गाड़ी पर यह हमला उस समय दिनाकरन उसमे मौजूद नहीं थे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हमलावरों के बारे में कोई सूचना नहीं
मिली जानकारी के अनुसार अभी तक एएमएमके नेता दिनकरन पर हमले की वजह सामने नहीं आई है। वहीं पुलिस को अभी तक हमलावरों के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई है। माना जा रहा है कि दिनाकरन की कार पर हमला किसी बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए किया गया था। हालांकि दिनाकरन की ओर से हमले को लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम' (एएमएमके) का गठन
दरअसल, टीटीवी दिनकरण ने कुछ महीनों पहले ही 'अम्मा मक्कल मुनेत्र कड़गम' (एएमएमके) का गठन किया था। एएमएमके के गठन के समय दिनकरन ने तमिलनाडू की पूर्व सीएम ओर एआईएडीएमके अध्यक्ष स्वर्गीय जयललिता को भी याद किया था। इस दौरान दिनाकरन ने अपनी पार्टी के झंडे पर भी पूर्व सीएम जयललिता की तस्वीर की लगाई थी। दिनाकरन के अनुसार उनकी नई पार्टी के गठन के पीछे उन लोगों से पार पाना है जिन्होंने एआईएडीएमके पर कब्जा जमा लिया है।
Updated on:
29 Jul 2018 02:30 pm
Published on:
29 Jul 2018 02:26 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
