26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज प्रताप-ऐश्वर्या विवाद: छठ पूजा पर लालू के घर पसरा सन्नाटा, ​नीतीश के आवास पर रौनक

बिहार समेत समूचे उत्तर भारत में जहां छठ त्योहार पूरी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है, वहीं राजद अध्यक्ष व पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के घर पर सन्नाटा पसरा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 13 Nov 2018, 10:17 AM IST

nitish

तेज प्रताप-ऐश्वर्या विवाद: छठ पूजा पर लालू के घर पसरा सन्नाटा, ​नीतीश के आवास पर रौनक

नई दिल्ली। बिहार समेत समूचे उत्तर भारत में जहां छठ त्योहार पूरी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है, वहीं राजद अध्यक्ष व पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के घर पर सन्नाटा पसरा रहा है। इस बार बिहार में सत्ता का केंद्र रहे लालू यादव और नीतीश यादव के घरों के नजारे भी अलग-अलग दिखाई पड़ रहे हैं। नीतीश कुमार के आवास पर छठ पर्व की रौनक देखते ही बन रही है, लेकिन तेज प्रताप और एश्वर्या के रिश्तों में आई खटास ने लालू परिवार के त्योहार की मधुरता को फीका कर दिया है। यही नहीं लालू यादव की पत्नी और राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए छठ पूजन में हिस्सा लेने से मना कर दिया है। हालांकि इसकी मुख्य वजह बेटे तेज प्रताप और बहू ऐश्वर्या के बीच का विवाद माना जा रहा है।

इंटरनेट पर लीक हुई प्राइवेट फोटो मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्षरा हासन ने दर्ज कराई एफआईआर

कांग्रेस ने ट्वीट किया राहुल के साथ पीएम मोदी के हमशक्ल का फोटो, सोशल मीडिया पर चला प्रतिक्रियाओं का दौर

लालू यादव के परिवार की मुश्किलें

आपको बता दें कि बिहार की सत्ता का केंद्र रहे लालू यादव के परिवार की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। चारा घोटाले में फंसे लालू यादव जहां रांची की जेल में सजा काट रहे हैं, वहीं उनका बड़ा बेटा तेज प्रताप बहू ऐश्वर्या के साथ विवाद में फंसा है। इन सब मामलों ने लालू परिवार की चिंता बढ़ा दी है। परिवार से जुड़े सूत्रों की मानें तो तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच आई दरार को लेकर लालू फैमिली में पिछले कई दिनों से तनाव व्याप्त है। यही कारण है कि हर वर्ष छठ का व्रत करने वाली राबड़ी देवी इस साल पूजा में भाग नहीं ले पा रही हैं।

VIDEO: बंगाल की खाड़ी से उठा खतरनाक तूफान गाजा, तटवर्ती इलाकों में भारी तबाही का खतरा

दरअसल, साल लालू प्रसाद यादव के परिवार में छठ पर्व हर साल बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। बिहार समेत पूरे देश से जाने-माने नेता और नौकरशाह उनके यहां पूड़ी-खीर प्रसाद का प्रसाद चखने पहुंचते हैं। अब जबकि लालू प्रसाद यादव के मुश्किल और परिवार में चल रही कलह के बीच छठ पर्व पर भी लालू के घर पर सन्नाटा पसरा है तो तमाम दिग्गज भी उनसे किनारा करते नजर आ रहे हैं।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग