उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र हमारा परिवार है, इसे सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए मैंने इस मुहिम का नाम 'मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी' रखा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मास्क ही आज के समय में हमारी ब्लैक बेल्ट है। यही हमें कोरोना से बचा सकता है। इसलिए जरूरी है कि भीड़ की जगह पर मास्क जरूर लगाएं।