इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि उन्हे भाजपा का यह प्रस्ताव बिल्कुल मंजूर नहीं है, जिसमें उसी पार्टी का सीएम बनाने की बात कही गई है, जिसके जितने अधिक विधायक होंगे। उद्धव ने कहा कि वह शिवसेना का सीएम बनते देखना चाहते है और इसके लिए काम करते रहेंगे। हालांकि उन्होंने पहली लड़ाई चुनाव जीतना बताया। आपको बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को भाजपा और शिवसेना का गठबंधन और अगला लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ लड़ने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव में शिवसेना के खाते में 23 सीटें आई हैं, जबकि भाजपा 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।