दरअसल, पिछले दिनों शिवसेना ने आक्रमक रुख अख्तियार कर एनडीए से अलग होने के संकेत दिए थे। शिवसेना के इस संकेत से भाजपा काफी दबाव महसूस कर रही थी। यही कारण है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने खुद मामले को सुलझाने की कवायद शुरू की है। हालांकि अमित शाह की यह पहल 2019 आम चुनाव से पहले एनडीए को मजबूत बनाने को लेकर भी बताई जा रही है। मुंबई स्थित मातोश्री आवास पर में दोनों नेताओं के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। जानकारी के अनुसार इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व उद्धव के बेटे आदित्या ठाकरे समेत दोनों दलों के कई नेता बाहर ही बैठे रहे।