26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का दावा- सीएम पद छोड़ना चाहते हैं नीतीश कुमार!

केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 1 Nov 2018, 10:38 AM IST

news

केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का दावा- सीएम पद छोड़ना चाहते हैं नीतीश कुमार!

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है। उपेंद्र कुशवाहा का कहना है कि नीतीश कुमार का सत्ता से मोहभंग हो चुका है और वह 2020 के चुनाव के बाद सीएम पद छोड़ना चाहते हैं। रालोसपा नेता ने यह भी कहा कि बिहार सरकार में सीएम का पद 2020 के बाद खाली होने वाला है। ऐसे में इस पद को भरने के लिए नए उम्मीदवार की भी जरूरत होगी। आपको बता दें कि कुशवाहा ने यह बयान बुधवार को आयोजित अपनी पार्टी के कार्यक्रम के दौरान दिया।

संघ से जुड़े संगठन के निशाने पर आरबीआई गर्वनर, सरकार के साथ तालमेल नहीं तो इस्तीफा दें उर्जित

2020 के बाद पद अपने पद से दे देंगे त्यागपत्र

कुशवाहा न कहा कि यह न तो सीएम नीतीश कुमार पर उनकी कोई व्यंग्यात्मक टिप्पणी है और न ही इसे उनकी राजनीति समझी जाए। उन्होंने दावा किया है कि खुद सीएम नीतीश कुमार ने उनको बताया था कि वह 2020 के बाद पद अपने पद से त्यागपत्र दे देंगे। इस दौरान उन्होंने अपने दावे की पुष्टि करते हुए कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार को जितना उपेंद्र कुशवाहा जानता है, उतना कोई नहीं जानता है। कुशवाहा ने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ने उनसे एक बार कहा था कि वह अब और सीएम पद पर नहीं बना रहने चाहता। उन्होंने कहा कि अब नीतीश कुमार के मन की इच्छा पूरी हो गई है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उनकी इन बातों का कोई गलत मतलब न निकाला जाए।

कश्मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी सफलता, दो आतंकियों को उतारा मौत के घाट

कुशवाहा के दावे को कर दिया खारिज

वहीं, जेडीयू नेता नीरज कुमार ने कुशवाहा के दावे को खारिज कर दिया है। नीरज ने कुशवाहा के जवाब में कहा कि नीतीश कुमार विधायिका और विधायकों की पसंद के कारण सीएम बने थे।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग