नई दिल्ली। मराठी टीवी चैनल के रियालिटी शो में दिए गए मोदी विरोधी बयान पर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सफाई दी है। उन्होंने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा, 'मैंने मोदी जी और 15 लाख के संबंध में कुछ नहीं कहा। यह कार्यक्रम मराठी में था और मुझे आश्चर्य है कि राहुल जी कब से मराठी भाषा समझने लगे?' गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गडकरी के इस बयान पर तंज कसते हुए ट्वीट किया था। ट्वीट में उन्होंने लिखा था, 'सही फरमाया गडकरी जी, जनता भी यही सोचती है कि सरकार ने लोगों के सपनों और उनके भरोसे को अपने लोभ का शिकार बनाया है।'