नई दिल्ली। सात चरणों में खत्म हुए लोकसभा चुनाव का परिणाम 23 मई को सबके सामने होगा, लेकिन इससे पहले आई एग्जिट पोल ने राजनीतिक सरगर्मियां जरूर बढ़ा दी हैं। ज्यादातर एग्जिट पोल एनडीए के पक्ष में दिखाई दे रहे हैं। शायद यही वजह है कि विपक्ष ने एग्जिट पोल को नकार दिया है। लेकिन इन सबके बीच जो बड़ा बयान सामने आया है वो भाजपा वरिष्ठ नेता और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का है। उपराष्ट्रपति ने कहा है कि देश में 20 साल से एग्जिट पोल के नतीजे गलत आ रहे हैं। इस बार भी एग्जिट पोल जो बता रहे हैं परिणाम वैसे नहीं होंगे। उपराष्ट्रपति ने गुंटूर ने एक बैठक के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए ये बात कही।