चुनाव आयोग ने फिलहाल विधानसभा उपचुनाव (West Bengal Assembly By-Election) की तीन सीटों के लिए ही तारीखों का ऐलान किया है, जबकि चुनाव शमशेरगंज, जंगीपुर, भवानीपुर, खड़दह, शांतिपुर, दिनहाटा और गोसाबा समेत सात सीटों पर उपचुनाव लंबित हैं। हालांकि शनिवार को चुनाव आयोग ने केवल भवानीपुर, शमशेरगंज और जंगीपुर में उपचुनाव की घोषणा की है।