नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ नेता लगातार पार्टी छोड़कर तृणमूल कांग्रेस ( TMC )में शामिल हो रहे हैं, तो वहीं टीएमसी आए नेताओं पर भी सरकार की टेढ़ी नजर बनी हुई है। इसी कड़ी में अब विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ( Suvendu Adhikari ) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।