नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच वाक युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्यपाल जगदीश धनखड़ ने ममता बनर्जी पर जोरदार पलटवार किया है। राज्यपाल धनखड़ ने कहा कि अगर प्रदेश में हमारी समानांतर सरकार चल रही होती तो एयरपोर्ट से लेकर सर्किट हाउस तक ममता बनर्जी के बड़े-बड़े कटआउट नहीं लगे होते। उनकी जगह हमारी तस्वीरें होती।