नई दिल्ली। कर्नटक में येदियुरप्पा का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के नेता एचडी कुमारस्वामी अगले मुख्यमंत्री के तौर पर बुधवार को शपथ लेंगे। इससे पहले रविवार को मीडिया से बात करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि वे बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और 24 घंटे के अंदर बहुमत साबित कर देंगे। आपको बता दें कि कर्नाटक में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर कांग्रेस और जेडीएस में सियासत शुरु हो गई है। लेकिन एक उपमुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के दलित चेहरा जी परमेश्वर का नाम सबसे आगे है और तय माना जा रहा है। हालांकि कुमारस्वामी ने कहा है कि कांग्रेस और जेडीएस के बीच कोई सौदेबाजी नहीं हुई है और एक कॉमन मीनिमम प्रोग्राम के तहत हम दोनों के गठबंधन की सरकार चलेगी।