यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर कहा है कि कुछ दिनों पहले तक वह एक लायक बेटे का नालायक बाप थे, लेकिन अब इसका बिल्कुल उलटा हो गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वह अपने बेटे के इस कृत्य का समर्थन नहीं करते। बता दें कि इससे पहले भी यशवंत सिंह भाजपा पर कई बार हमला बोल चुके हैं। वहीं मंत्री ने अपने कृत्य का बचाव करते हुए कहा कि उनका न्यायिक व्यवस्था में पूरा विश्वास है। ये सभी दोषी जमानत पर बाहर हैं। खबरों के मुताबिक, उच्च न्यायालय द्वारा दोषियों की उम्रकैद की सजा निलंबित कर उन्हें जमानत पर रिहा किए जाने के बाद एक स्थानीय भाजपा नेता उन्हें लेकर सिन्हा के आवास पर पहुंचा।