नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव में अगर भारतीय जनता पार्टी बहुमत के जादुई आंकड़े को छूने में कामयाब हो जाती है, तो बीजेपी के कई दिग्गज नेताओं को मार्गदर्शक मंडल में भेजा जा सकता है। यह कहना है कि बीजेपी छोड़ चुके पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का। उन्होंने कहा कि वैसे तो बीजेपी 2014 लोकसभा चुनाव की तरह ऐसिहासिक जीत हासिल नहीं कर पाएगी लेकिन अगर ऐसा संयोग बनाता है तो, पार्टी कितने लोगों को मार्गदर्शक मंडल का रास्ता दिखाएगी ये कहना अभी मुश्किल है।