27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Pratapgarh / राजस्थान में भारी बारिश: उफान पर नदी, जान जोखिम में डाल रहे लोग

राजस्थान में भारी बारिश: उफान पर नदी, जान जोखिम में डाल रहे लोग

Heavy Rain In Rajasthan: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावद विधानसभा के पारसोला धरियावद मार्ग पर उफनती जाखम नदी में बहकर आ रही लकड़ियों को पकड़ने के लिए मूसलाधार बारिश के बीच लोगों का तांता लगा रहा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 16 Aug 2022, 1:26 PM IST

heavy_rain_in_rajasthan_1.jpg

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के धरियावद विधानसभा के पारसोला धरियावद मार्ग पर उफनती जाखम नदी में बहकर आ रही लकड़ियों को पकड़ने के लिए मूसलाधार बारिश के बीच लोगों का तांता लगा रहा। पुलिस और प्रशासन के इस बारे में सख्त हिदायत देने के बावजूद लोग जान जोखिम में डालकर लकड़ियां निकाल रहे हैं। बीती रात से जिलेभर में लगातार बारिश के चलते जिलेभर के कई नदी नाल उफान पर चल रहे है।

यह भी पढ़ें : धार्मिक पर्यटन के साथ जल संरक्षण अनूठी मिसाल गोमरखधाम, धाम में बांधों की त्रिवेणी से लाखों लीटर पानी किया जा रहा है संरक्षित

धरियावद-पारसोला मार्ग के बीच में गुजर रही जाखम नदी भी पूरे वेग के साथ बह रही है। जाखम नदी में बड़े-बड़े पेड़ भी बहकर आ रहे हैं। जाखम के तेज बहाव ने जहां नदी किनारे की फसलों को तबाह कर दिया है, वहीं बहकर अपने साथ लकड़ी के रूप में गरीबों के निवाले का साधन भी बन रही है। यही वजह है कि आदिवासी अंचल के लोग बहकर आ रही लकड़ी को निकालने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डाल रहे है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में यहां हुई भारी बरिश, आधा दर्जन रास्ते बंद, नदी उफान पर, निचले इलाकों में रहने वालों को किया हाई अलर्ट

जाखम के तेज बहाव के बीच लकड़ियां निकालने वालों का तांता लगा रहा। प्रशासन और पुलिस की चेतावनी का भी लोगों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। लोग जाखम नदी में बहकर आ रहे पेड़ों व उनके ठूंठों को निकालने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। निवाले के लिए पकड़ी जाने वाली लकड़ी कहीं काल न बन जाए, इसलिए प्रशासन को भी इस पर अंकुश लगाने की जरूरत है। नदियों की पुलिया पर लोगों की भीड़ होने के बाद भी पुलिस और प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है। इस लापरवही के चलते कही किसी की जान पर ना आ पड़े।

सैर सपाटे के लिए द्रव्यवती नदी को मिलेगा नया स्वरूप, देखें वीडियो-