scriptpratapgarh jila panchayat sadasya result 2021 update | UP Panchayat Election Results 2021 : पूरी ताकत झोंककर सपा से पीछे रह गयी जनसत्ता दल, अध्यक्ष बनवाने के लिए निर्दलीयों के भरोसे राजा भैया | Patrika News

UP Panchayat Election Results 2021 : पूरी ताकत झोंककर सपा से पीछे रह गयी जनसत्ता दल, अध्यक्ष बनवाने के लिए निर्दलीयों के भरोसे राजा भैया

locationप्रतापगढ़Published: May 05, 2021 02:25:05 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi


UP Panchayat Election Results 2021 : प्रतापगढ़ की राजनीति के पर्याय माने जाने वाले रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया की पार्टी जनसत्ता दल को जिला पंचायत चुनाव में सिर्फ 10 सीटें ही मिली हैं

UP Panchayat Election Results 2021 : पूरी ताकत झोंककर सपा से पीछे रह गयी जनसत्ता दल, अध्यक्ष बनवाने के लिए निर्दलीयों के भरोसे राजा भैया
2011 में बसपा के प्रमोद मौर्य ने राजा भैया के जीत का रथ रोकते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा कर लिया था
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
प्रतापगढ़. UP Panchayat Election Results 2021 : पंचायत चुनावों में इस बार प्रतापगढ़ में न राजा की चली न रजवाड़ों की। पुराने दिग्गजों की राजनीतिक चालें भी धरी रह गयीं। बड़ी संख्या में निर्दलीयों ने जीत हासिल की है। जिला पंचायत सदस्यों की 57 सीटों मे से 18 पर आजाद उम्मीदवार जीते हैं। पूर्व सांसद और कालाकांकर रियासत की वारिश राजकुमारी रत्ना सिंह की पुत्री जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गयी हैं। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी भी सिर्फ 5 सदस्यों को ही जिता पाए हैं। प्रतापगढ़ की राजनीति के पर्याय माने जाने वाले रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया की पार्टी जनसत्ता दल को भी सिर्फ 10 सीटें ही मिली हैं। 15 सीटें जीतकर सपा नंबर एक पार्टी बनकर उभरी है। जबकि, 18 सीटें निर्दलीयों के खाते में गयी हैं। सत्ता में होने के बावजूद भाजपा कुल 5 सीटों पर ही सिमट कर रह गयी है। जबकि, बसपा सिर्फ एक सीट ही जीत पायी है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.