2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लूडो खेलते-खेलते बिहार की युवती को दिल दे बैठा UP का युवक, भागकर मंदिर में रचाई शादी

ऑनलाइन लूडो का गेम खेलते-खेलते प्रतापगढ़ के युवक और बिहार की युवती को आपस में प्रेम हो गया। जिसके बाद युवती बिहार से भागकर युवक के पास पहुंच गई। दोनों ने सोमवार को शहर के बेल्हा देवी मंदिर में शादी रचा ली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रतापगढ़

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 4 Oct 2022, 11:46 AM IST

youth_ran_away_with_girl_of_bihar_and_got_married_at_temple_in_pratapgarh.jpg

Youth ran away with girl of Bihar and got married at temple in Pratapgarh

उत्तर प्रदेश में प्रेम का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां प्रतापगढ़ के एक युवक को ऑनलाइन लूडो का गेम खेलते-खेलते बिहार की युवती से प्यार हो गया। दोनों का प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि युवती बिहार से प्रतापगढ़ आ गई। जहां युवक और युवती ने शहर के एक मंदिर में शादी रचा ली। मामले की सूचना पर जब पुलिस पहुंची और दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों को ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान प्यार हो गया। जिसके बाद उसने बिहार से आकर युवक से शादी की है। उधर, लोगों ने जब ये बात सुनी तो हंगामा शुरू कर दिया। लेकिन बाद में जब युवती की मां ने फोन पर शादी की रजामंदी दी तो वही लोग बराती बन गए।

यह भी पढ़े - CM योगी ने बालिकाओं को रोली-चंदन का तिलक लगाकर किया कन्या पूजन, देखें तस्वीरें

धर्म अलग होने पर लोगों ने किया हंगामा

जानकारी के मुताबिक, मामला प्रतापगढ़ का है। शहर के पास गोपालापुर में रहने वाला युवक ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान बिहार के मुजफ्फरपुर की युवती के संपर्क में आ गया। दोनों में इस कदर प्यार का बुखार चढ़ा कि युवती बिना कुछ सोचे-समझे बिहार से अकेले प्रतापगढ़ आ गई। इसके बाद युवक सोमवार को युवती को लेकर शहर के बेल्हा देवी मंदिर पहुंचा। यहां दोनों ने आपसी सहमति से शादी की। हालांकि मंदिर परिसर में शादी करने वाले युवक-युवती के साथ किसी रिश्तेदार या परिजन के नहीं होने से लोग उनसे पूछताछ करने लगे। जब पता चला कि दोनों का धर्म अलग है तो लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।

यह भी पढ़े - वाराणसी में फिल्म फेस्टिवल का आयोजन, 14 देशों की 70 फिल्में देखने का मौका

युवती की मां ने शादी की रजामंदी दे दी

उधर, हंगामे की सूचना पर मंदिर परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवती से उसके घरवालों का नंबर मांगा। जिसके बाद पुलिस ने युवती के बताए नंबर पर कॉल किया तो युवती की मां ने फोन उठाया। पुलिस ने युवती की मां को पूरी घटना की जानकारी दी कि उनकी बेटी यहां मंदिर में शादी कर रही है। जिसपर युवती की मां ने कोई ऐतराज नहीं जताया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी बालिग है और वह युवक से बहुत प्यार करती है। जिसके बाद पुलिस ने भी इस मामले से दूरी बना ली। जबकि मंदिर में मौजूद अन्य लोग वहां बराती बन गए। जबकि दोनों युवक-युवती वैवाहिक बंधन में बंध गए।

बड़ी खबरें

View All

प्रतापगढ़

उत्तर प्रदेश