31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम योगी ने महंत नरेन्द्र गिरी को दी श्रद्धांजलि, बोले- पुलिस के पास कई सुराग, दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रयागराज के बाघम्बरी मठ स्थित आवास पर जाकर महंत नरेंद्र गिरी को श्रद्धांजलि दी...
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 21 Sep 2021, 1:17 PM IST

cm yogi adityanath tributes mahant narendra giri in prayagraj

प्रयागराज. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की सोमवार शाम बाघंबरी मठ में संदिग्ध हालत में मौत हो गयी है। मंगलवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाघंबरी मठ स्थित महंत के आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीएम योगी ने कहा कि पुलिस को कई सुराग मिले हैं। मामले की जांच होगी। दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। इस दौरान उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और स्थानीय सांसद रीता बहुगुणा जोशी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद घटना से हम सभी दुखी हैं। कुंभ के सफल आयोजन में नरेंद्र गिरि का बड़ा योगदान था। पुलिस के चार बड़े अफसर मामले की जांच कर रहे हैं। एक-एक घटना का पदार्फाश होगा। जो भी जिम्मेदार होगा, उसे सजा मिलेगी। दोषियों को कठोर सजा मिलेगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषी बचेगा नहीं, हर हाल में सजा मिलेगी। नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच जारी है इसलिए बेवजह की बयानबाजी से बचना चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि महंत नरेंद्र गिरी का जाना संत समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से बेहद दुखी हूं। संत समाज की ओर से श्रद्धांजलि देने आया हूं। इस दुखद घटना से हम सब व्यथित हैं। यह हमारे आध्यात्मिक और धार्मिक समाज की अपूरणीय क्षति है। मान अपमान की चिंता के बगैर उन्होंने प्रयागराज कुंभ को भव्यता के साथ आयोजित करने में योगदान दिया था। समाज और देश के हित में किए जाने वाले हर निर्णय में उनका सहयोग प्राप्त होता था। उनकी इच्छा थी कि प्रधानमंत्री कुंभ में प्रयागराज पधारें, वे आए भी। नरेंद्र गिरि प्रयागराज के विकास को लेकर तत्पर रहते थे। कुंभ में आए श्रद्धालुओं की व्यवस्था और 13 अखाड़ों के बीच समन्वय और आए संतों की व्यवस्था के प्रति लगे रहते थे। साधु समाज, मठ-मंदिर की समस्याओं को लेकर उनका सहयोग प्राप्त होता था। उनके संकल्पों को पूरा करने की शक्ति उनके अनुयायियों को मिले।

यह भी पढ़ें : चेलों की दगाबाजी से परेशान होकर अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष ने लगाई फांसी

केशव प्रसाद मौर्य ने भी दी श्रद्धांजलि
इससे पहले उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि को उनके बाघंबरी मठ स्थित आवास पर अंतिम श्रद्धांजलि दी।

हर पहलू की गहनता से हो रही जांच : एडीजी लॉ एंड ऑडर
एडीजी लॉ एंड ऑडर प्रशांत कुमार ने कहा कि नरेंद्र गिरी मौत मामले की निष्पक्ष जांच हो रही है। महंत के शिष्य आनंद गिरि को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को प्रयागराज लाया जा रहा है। हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। सुसाइड नोट के आधार पर गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने बताया कि शिष्य आनंद गिरी को हिरासत में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम अखाड़ा परिषद के पदाधिकारियों की सहमति के बाद कराया जाएगा। महंत नरेंद्र गिरि की मृत्यु की सूचना के बाद हर कोई सदमे में है।

यह भी पढ़ें : महंत नरेंद्र गिरी ने मौत से पहले लिखा था सुसाइड नोट, इन बातों का किया है जिक्र

सोमवार को कमरे में मिला था शव
देश में संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि की सोमवार शाम प्रयागराज में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव अल्लापुर में श्री मठ बाघम्बरी गद्दी के कमरे में मिला। मौत की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है लेकिन कहा जा रहा है कि उन्होंने फंदे से लटककर आत्महत्या की है। मौके से आठ पेज का सुसाइड नोट मिला है।

मौत से सब दुखी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महंत की मौत को दुखदायी बताया है। उप मुख्यमंत्री का कहना है कि घटना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें : महंत नरेंद्र गिरी के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर, संजय सिंह बोले- मामले की हो सीबीआई जांच

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश