प्रतापगढ़. सबसेे पहले साेेमवार को बसपा प्रदेेेेश अध्यक्ष राम अचल राजभर पहुंंचे, मंंगलवार को राजा भइया पहुंचे, उनके बाद डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने पहुंचकर सरकारी सहायता दी और उसके बाद समाजवादी पार्टी की ओर से इन्द्रजीत सरोज भी पीट-पीटकर मार दिये गए दलित छात्र के घर पहुंचे। उन्होंने अखिलेश यादव की ओर से दिया गया पांच लाख रुपये का चेक दिलीप की मां को सौंपा और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और यूपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यूपी में सारे अपराधी सरेंडर कर चुके हैं, जो लोग बचे हैं वो भाजपा के हैं, सरकार को ऐसे लोगों पर लगाम लगानी चाहिये।