8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने लोगों को छोड़ दिया था मरने के लिए- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

प्रयागराज शहर उत्तरी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह का प्रचार करने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने कोई भी ऐसा काम नहीं किया है, जिसे दूसरे राज्यों के लोगों सीखना चाहिए। यहां तो भाजपा ने लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया था। अस्पताल में पूरी व्यवस्था न होने की वजह से लोग मरने के लिए मजबूर गए ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 24 Feb 2022, 1:02 PM IST

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने लोगों को छोड़ दिया था मरने के लिए- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार ने लोगों को छोड़ दिया था मरने के लिए- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत

प्रयागराज: यूपी विधानसभा चुनाव का महापर्व जारी है। इसी क्रम में प्रयागराज में कई बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं का आगमन जारी है। प्रयागराज शहर उत्तरी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह का प्रचार करने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने कोई भी ऐसा काम नहीं किया है, जिसे दूसरे राज्यों के लोगों सीखना चाहिए। यहां तो भाजपा ने लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया था। अस्पताल में पूरी व्यवस्था न होने की वजह से लोग मरने के लिए मजबूर गए ।

यह भी पढ़ें: UP Assembly Election 2022: 300 पार के साथ फिर बनने जा रही योगी सरकार- पीयूष गोयल

जनता की जरूरत पर नहीं खड़ी हुई भाजपा

कांग्रेस पार्टी से रहे उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यूपी की जनता को जब जरूरत थी, तब यह सरकार साथ नहीं खड़ी थी। ऐसे सरकार को उत्तर प्रदेश और देश निकाल कर फेंके। भाजपा सिर्फ और सिर्फ अपनी बात करती है और अपने ही लोगों की सेवा करती है। जनता ऑक्सीजन की कमी से दम तोड़ते रहे और भाजपा के मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल में प्रचार करते रहे।

फिर से हर जगह बनेगी कांग्रेस की सरकार

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस ने 2002 के बाद सरकार बनी थी और 2004 में दिल्ली में सरकार बनी थी, उसी तरह 2022 में उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तर प्रदेश में मजबूती के साथ सरकार बनेगी। कांग्रेस पार्टी ने देश को आगे ले जाने का काम किया है और भाजपा ने देश को बेचने का काम किया है।

यह भी पढ़ें: UP Assembly Election 2022: सर्व समाज के लिए काम कर रही है भाजपा- पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी

यूपी से होगा खदेड़ा

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से उत्तराखंड से भाजपा का खदेड़ा हुआ था उसी तरह फिर से पांच राज्यों से भारतीय जनता पार्टी का खदेड़ा फिर से होने जा रहा है। जनता ने मन बना लिया है और यूपी में फिर से परिवर्तन होने जा रहा है।