
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर किन्नर महामंडलेश्वर ने की भविष्यवाणी, जाने कौन बनेगा यूपी का सीएम
प्रयागराज: विधानसभा चुनाव को लेकर एक तरह जहां राजनीतिक पार्टियां दमखम दिखा रहीं हैं, तो वहीं दूसरी ओर संत-महात्माओं में भी जुबानी वार चलना शुरू हो गया है। कोई भाजपा को जीता रहा है, तो कोई समाजवादी पार्टी को लेकर भविष्यवाणी करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर भविष्यवाणी कर दी है। पत्रिका टीम से खास बातचीत करते हुए किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी का विकास हुआ है और किन्नर समुदाय फिर से सीएम योगी को मुख्यमंत्री बनाना चाहती है।
यूपी में महिला हैं सुरक्षित
महामंडलेश्वर कौशल्या नंद गिरि ने कहा कि भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी में सभी वर्ग-समुदाय के लिए सोच कर विकास किया है। महिलाओं की सुरक्षा के साथ ही किन्नर बोर्ड का गठन किया है। आज पूरे उत्तर प्रदेश में महिलाएं आधी रात को बिना डरे घर से बाहर निकल रहीं है। महिला सुरक्षा के लिए विभिन्न योजना चलाकर न्याय देने का काम किया है। यूपी में एक बार फिर से कमल का फूल 10 मार्च को खिलने जा रहा है।
भाजपा ने किया यूपी का विकास
किन्नर बोर्ड की सदस्य महामंडलेश्वर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी का विकास हुआ है। योगी आदित्यनाथ ने जनता के साथ ही किन्नरों के लिए काम किया है। किन्नरों का आज जो सम्मान मिला है, वह सीएम योगी आदित्यनाथ की देन है। भाजपा सरकार फिर से यूपी में बने इसके लिए किन्नर अखाड़ा चुनाव प्रचार करेगी।
Published on:
20 Jan 2022 11:43 pm
बड़ी खबरें
View Allप्रयागराज
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
