25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मकरसंक्रांति स्नान पर्व से माघ मेला शुरू, कोरोना नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

मकरसंक्रांति स्नान पर्व को लेकर मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों का आगमन सुबह से ही शुरू है। मेला क्षेत्र में कुल 22 घाट बनाएं गए हैं। घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जल पुलिस, एनडीआरएफ और डीप वाटर बेरिकेटिंग लगाई गई है। स्नानार्थी गहरे पानी में न जाए इसके लिए इंतेजमान किए गए हैं। इसके साथ ही घाटों पर महिला पुलिस की भी तैनाती की गई है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 14 Jan 2022, 9:40 AM IST

मकरसंक्रांति स्नान पर्व से माघ मेला शुरू, कोरोना नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

मकरसंक्रांति स्नान पर्व से माघ मेला शुरू, कोरोना नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

प्रयागराज: मकरसंक्रांति स्नान पर्व के साथ ही माघ मेले का आगाज हो गया है। मेला क्षेत्र में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है। दूर-दराज से आने वाले भक्त श्रद्धा भाव के साथ संगम घाट पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। संगम में स्नान करने के बाद भक्त संकल्प लेकर कल्पवास की शुरुआत करेंगे। कल्पवासी आज से नियमित पूजा-अर्चना संगम की रेती पर करेंगे। कोरोना नियमों का पालन करते हुए श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। कोरोना संक्रमण का असर मेला क्षेत्र में देखने को मिल रहा है।

कोरोना नियमों पालन कराती नजर आई पुलिस

माघ मेले में श्रद्धालुओं का आगमन सुबह से ही शुरू हो गया है। मकरसंक्रांति स्नान पर्व पर संगम स्नान के बाद कल्पवासियों ने बसेरा बना लिया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कल्पवासी और श्रद्धलुओं ने कोरोना टेस्ट दिखाकर ही मेला में प्रवेश कराया गया बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की कोरोना जांच रिपोर्ट के साथ ही कोरोना टीकाकरण का प्रमाणपत्र देखा जा रहा है। जिन श्रद्धालुओं की रिपोर्ट पॉजिटिव मिल रही है, उसे मेला क्षेत्र में बने कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही मेले में जाने की अनुमति दी जा रही है। इसके साथ ही मेला क्षेत्र में आने वाले स्नानार्थियों को पुलिस प्रशासन रोको टोको अभियान के तहत मास्क लगाने को लेकर निर्देशित कर रही है।

स्नान के लिए बनाए गए 22 घाट

मकरसंक्रांति स्नान पर्व को लेकर मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों का आगमन सुबह से ही शुरू है। मेला क्षेत्र में कुल 22 घाट बनाएं गए हैं। घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जल पुलिस, एनडीआरएफ और डीप वाटर बेरिकेटिंग लगाई गई है। स्नानार्थी गहरे पानी में न जाए इसके लिए इंतेजमान किए गए हैं। इसके साथ ही घाटों पर महिला पुलिस की भी तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें: माघ मेले का कल है पहला स्नान पर्व, इन रूटों से पहुंचे संगम मेला क्षेत्र, इन नियमों का करना होगा पालन

कोरोना पर आस्था भारी

जिस तरह से कोरोना कहर जारी है वहीं माघ मेले में आस्था भारी नजर आई। श्रद्धालु पूरे आस्था भाव के साथ ही माघ मेले में पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। घाटों पर बिना मास्क के भी भक्त नजर आए लेकिन पुलिस प्रशासन उनको मास्क के लिए अवेयर करती भी नजर आई। संगम क्षेत्र में श्रद्धालुओं का आगमन जारी है।

यह भी पढ़ें: मकरसंक्रांति स्नान पर्व पर संगम में आस्था की डुबकी लगाने के बाद करें तिल का दान, होगी मनोकामना पूर्ण- मौनी महराज

माघ मेला अधिकारी शेषमणि पांडेय ने जानकारी देते हुए बताया कि मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं को निश्चित रूप से मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके साथ ही शिविर कैम्प में सेनेटाइजेशन का नियमित कार्य कराया जा रहा है। कोरोना जांच रिपोर्ट और कोरोना टीकाकरण प्रमाणपत्र देखने के बाद ही कल्पवासी को शिविर में प्रवेश दिया जा रहा है। कोरोना का फैलाव माघ मेले न हो इसके लिए मेला प्रशासन ने कोरोना नियमों पालन के लिए गाइडलाइंस जारी की है।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग