31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां ने लगाई न्याय की गुहार, कहा- मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि दुष्कर्म कर मारा गया है साहब…

मृतक लड़की की मां ने डीएम और एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर शक जताया है कि उसकी बेटी को दुष्कर्म के बाद मार डाला गया है। साथ ही महिला ने लीलापुर कछार घाट पर दफन बेटी की लाश को निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है ताकि सच सामने आ सके। मामले में सीओ फूलपुर ने कहा कि जब तक उच्च अधिकारियों के आदेश पर कब्र से शव को निकालकर पोस्टमार्टम किया जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sumit Yadav

•

Updated: 23 Mar 2022, 10:38 AM IST

मां ने लगाई न्याय की गुहार, कहा- मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं कि, बल्कि दुष्कर्म कर मारा गया है साहब

मां ने लगाई न्याय की गुहार, कहा- मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं कि, बल्कि दुष्कर्म कर मारा गया है साहब

प्रयागराज: शहर से 20 किलोमीटर दूर सरायइनायत थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक किशोरी की मौत के मामले में मां ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए बड़ा आरोप लगा दिया है। मां ने एसएसपी और जिलाधिकारी से गुहार लगाया कि मेरी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि दुष्कर्म करके मारा गया गया है साहब। मृतक लड़की की मां ने डीएम और एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर शक जताया है कि उसकी बेटी को दुष्कर्म के बाद मार डाला गया है। साथ ही महिला ने लीलापुर कछार घाट पर दफन बेटी की लाश को निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है ताकि सच सामने आ सके। मामले में सीओ फूलपुर ने कहा कि जब तक उच्च अधिकारियों के आदेश पर कब्र से शव को निकालकर पोस्टमार्टम किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा- शपथग्रहण के बाद लोक संकल्प पत्र लागू करने का होगा काम

घर में मिला अंजान मोबाइल

दो हफ्ते पहले 16 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। घर वालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए बॉडी को दफना दिया था। किशोरी द्वारा आत्महत्या की गई थी। लेकिन अब मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतका की मां ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया। उसमे उन्होंने ने आरोप लगाया और कहा है कि बेटी की मौत के बाद जब वह घर की सफाई कर रही थी तो उसे कमरे में मोबाइल मिला था। उसकी बेटी के पास कोई मोबाइल नहीं था। उसने मोबाइल देखा तो उसमें कई मिस्ड काल पड़ी थी। इसके अलावा घर कुछ दूर पर अंगूठी और चेन मिली इसके बाद खेत के नाली पर कुछ आपत्तिजनक वस्तु भी मिली थी। जिससे मां को यह आशंका हो गया कि बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ फिर उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया गया। अब अधिकारियों से बेटी का दफन शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की है और सच्चाई सामने आ सके।

यह भी पढ़ें: ऐसा क्या है बाहुबली अतीक अहमद की इस होली वाली तस्वीर में की मच गया बवाल, अहमदाबाद जेल में बंद है माफिया

सरायइनायत थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे का कहना है कि मृतका के कमरे से मिले मोबाइल की जांच की जा रही है, उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फूलपुर सीओ रामसागर का कहना है कि अगर जिस घटना हुई उस दिन मां जानकारी देती तो पोस्टमार्टम उसी समय हो जाता। लेकिन अब अधिकारियों के आदेशानुसार बॉडी की जांच होगी।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश