विरोध प्रदर्शन :- बस फिर क्या था, नाराज छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।इसकी जानकारी हुई तो छात्रनेता दुर्गेश प्रताप सिंह, हॉलैंड हाल के सुधीर यादव समेत सैकड़ों छात्र वहां जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथियों से अभद्रता पर छात्र काफी आक्रोशित थे। जानकारी मिली तो कर्नलगंज पुलिस पहुंच गई। मामला छात्रों से जुड़ा था ऐसे में कर्नलगंज के साथ ही जार्जटाउन, शिवकुटी, दारागंज, कैंट के अलावा पीआरवी की सभी गाड़ियां मौके पर बुला ली गईं। पुलिस ने छात्रों को हटाने की कोशिश की लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए।