26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे की नई योजना, रिटायर बुजुर्गों को फिर से नौकरी देगा रेलवे, भर्तियां जल्द

Indian Railway new scheme रिटायर लोगों के लिए खुशखबरी। रेलवे अपनी नई योजना के तहत सेवानिवृत्त लोगों को फिर से नौकरी देने जा रहा है। रेलवे सभी मंडलों में गति शक्ति यूनिट का गठन करने जा रहा है। गति शक्ति यूनिट के तहत ही रेलवे अपने विभाग से रिटायर सुपरवाइजरों की भर्ती करने जा रहा है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 19 Sep 2022, 12:00 PM IST

Railway generates 16.3 MUs of solar power, saves Rs  6.4 crore

Railway generates 16.3 MUs of solar power, saves Rs 6.4 crore

रिटायर लोगों के लिए खुशखबरी। रेलवे अपनी नई योजना के तहत सेवानिवृत्त लोगों को फिर से नौकरी देने जा रहा है। रेलवे सभी मंडलों में गति शक्ति यूनिट का गठन करने जा रहा है। गति शक्ति यूनिट के तहत ही रेलवे अपने विभाग से रिटायर सुपरवाइजरों की भर्ती करने जा रहा है। इन सभी को तय होने वाले मानदेय पर भुगतान किया जाएगा। बताया जा रहा है कि, रेलवे इन रिटायर सुपरवाइजरों के अनुभवों के जरिए अपने लंबित मामलों का समय पर निस्तारण कराना चाहती है।

भर्ती का आदेश जारी

रेलवे में सुपरवाइजर के पद से रिटायर लोगों के लिए रेलवे में दोबारा नौकरी पाने का एक और मौका मिल रहा है। रेलवे अफसरों ने बताया कि, गति शक्ति यूनिट गठन करने के पीछे मंशा है कि लंबित कार्यों को गति देना। रेलवे का मानना है कि रिटायर कर्मचारियों को तय होने वाले मानक के तहत भुगतान किया जाएगा। इससे रेलवे पर कोई विशेष अधिभार भी नहीं पड़ेगा। हेड ऑफिस दफ्तर के महाप्रबंधक पी अजय कुमार पाठक ने इस आशय के आदेश सभी मंडल रेल प्रबंधकों को जारी कर दिया है। और कहा कि, जल्द ही गति शक्ति यूनिट का गठन करके भर्ती शुरू की जाए।

यह भी पढ़े - लखनऊ में बर्लिगटन क्रॉसिंग का नाम बदला, नया नाम अशोक सिंघल रखा गया

गति शक्ति परियोजना क्या है जानें

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लालकिले की प्राचीर से गति शक्ति परियोजना का ऐलान किया था। रेलवे इसी क्रम में अपने सभी डिविजन में गति शक्ति यूनिट बना रहा है। इस यूनिट में पांच सदस्यों को रखा जाएगा जो सीधे डीआरएम को रिपोर्ट करेंगे। इसके जरिए रेलवे अपनी आधारभूत संरचना को गति देने और उसपर केंद्रित होकर काम करने की कोशिश कर रहा है।

यह भी पढ़े - खिलाड़ियों को परोसा गया शौचालय में रखा खाना, खेल अधिकारी ने कहा, आरोप निराधार

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग