31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अतीक से भी ज्यादा खतरनाक है शाइस्ता! पुलिस के सामने आई और फिर…

Shaista Parveen News: शाइस्ता परवीन को लेकर एक और बड़ा खुलासा हुआ है। मी‌डिया रिपोर्ट के अनुसार, शाइस्ता 70 दिनों में 4 बार पुलिस को चकमा दे चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 5 May 2023, 8:55 PM IST

Shaista Parveen

शाइस्ता परवीन के फरार होने का पूरा प्लान

माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को लेकर हर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हर हफ्ते में नए-नए जगहों से लोकेशन मिल रही है। लेकिन पिछले 70 दिनों में शाइस्ता ने साबित कर दिया है कि ये माफिया डॉन अतीक अहमद से भी खतरनाक है और चालाक है।

पहली बार कौंशाबी में मिली थी लोकेशन
प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ लाख कोशिशों के बाद भी अतीक की पत्नी शाइस्ता तक नहीं पहुंच पाई हैं। पहले पुलिस को उम्मीद थी कि बेटे असद के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद वह सामने आएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर जब अतीक अहमद और अशरफ को गोलियों से भून दिया गया तब एक बार फिर लगा कि अब तो वह सामने आएगी। लेकिन यहां भी अनुमान गलत साबित हुए।

यह भी पढ़ें: समाजवादी पार्टी में शामिल होंगे BJP सांसद बृजभूषण शरण सिंह? अखिलेश यादव की चुप्‍पी ने बढ़ाई हलचल

इसी बीच 19 अप्रैल को यूपी पुलिस को खबर मिली कि शाइस्ता कौंशाबी में छिपी है। इस पर पुलिस दलबल के साथ पहुंच गई। ड्रोन की मदद से शाइस्ता की तलाश की गई, लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई।

जैनब का ससुराल से बुर्का पहनकर हुई फरार
पुलिस को 25 अप्रैल को शाइस्ता का इनपुट एक बार फिर मिला। पता चला कि शाइस्ता अपनी देवरानी जैनब फातिमा के घर पर छुपी हुई है। इस पर पुलिस ने फिर प्रयागराज-कौशांबी बॉर्डर पर बने हटवा गांव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस के सामने कई सारी महिलाएं खड़ी हो गईं और शाइस्ता इसका फायदा उठाकर फरार हो गई।

1 मई को सरकारी बस में दिखने का मिला था इनपुट
1 मई को दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम में एक फोन आया। इस फोन पर पुलिस को बताया गया कि उसने शाइस्ता को एक बस में सवार देखा है। दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस को जानकारी दी। कॉल करने वाले शख्स ने प्राइवेट बस का नंबर भी पुलिस को शेयर किया था। शाइस्ता के लोकेशन की जानकारी मिलने पर पुलिस ने बस का घंटों तक पीछा किया। बस मिलने पर पुलिस ने उसे रोका और जब छानबीन की गई तो शाइस्ता उसमें नहीं मिली। फिर एक बार पुलिस शाइस्ता को पकड़ते-पकड़ते रह गई।

यह भी पढ़ें: दूल्हे को मंडप में आया मिर्गी का दौरा, दुल्हन बोली- ऐसे लड़के से नहीं करूंगी शादी, लौटी बारात

कछार में भी पुलिस को दिया चकमा
4 मई यानी बुधवार को एक बार फिर यूपी पुलिस को शाइस्ता के बारे इनपुट मिला। बताया गया शाइस्ता कछार इलाके में गंगा किनारे के एक गांव में है। वहीं छुपकर वो अपने लोगों से संपर्क कर रही है। इस पर पुलिस की टीम कछार में बने गंगा किनारे के गांवों में छापेमारी की, लेकिन शाइस्ता इस बार भी फरार हो गई।

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश