27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इलाहाबाद विश्वविद्यालय बवाल:सपा सांसद धर्मेन्द्र का बड़ा बयान, कहा मुलायम को रोका तो सीएम बन कर आये थे, अब अखिलेश यह पद लेकर आयेंगे

केन्द्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला, कहा 15 मई को केन्द्र की सत्ता बदलते ही हर मामले की जांच होगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

प्रयागराज

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 13 Feb 2019, 11:00 AM IST

Akhilesh Yadav and SP MP Dharmendra Yadav

Akhilesh Yadav and SP MP Dharmendra Yadav

प्रयागराज. इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुए बवाल में घायल हुए बदायंू सांसद धर्मेन्द्र यादव ने बड़ा बयान दिया है। सपा सांसद ने कहा कि पहले नेता जी (मुलायम सिंह यादव) को यहां पर आने से रोका गया था बाद में प्रदेश का मुख्यमंत्री बन कर यहां पर आये थे। बीजेपी सरकार ने अब पूर्व सीएम अखिलेश यादव को रोका है अब हम उन्हें बड़ा सम्मान दिलाकर यहां पर लायेंगे।
यह भी पढ़े:-कुंभ की टेंट सिटी में गहरी नीद में सोये थे राज्यपाल , टेंट में आग लगने से मचा हड़कंप

सपा सांसद ने कहा कि 15 मई को केन्द्र की सत्ता बदल जायेगी। इसके बाद हम लोग बीजेपी सरकार के कराये सभी काम की जांच करायेंगे। बीजेपी ने जनता से झूठ बोल कर सत्ता पर कब्जा किया है। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने किसी को सीएम प्रत्याशी घोषित नहीं किया था। यूपी चुनाव के समय बीजेपी ने कभी केशव प्रसाद मौर्या तो कही पाल व दलित को सीएम बनने की बात कह कर ओबीसी, एससी व एसटी वोटरों को गुमराह किया था। चुनाव के बाद बाबा जी निकल कर आये और उन्हें सीएम बना दिया गया। सीएम योगी आदित्यनाथ में इंसानियत व मानवता दोनों ही नहीं है। यूपी सरकार जहरीली शराब बिकवा कर लोगों की जान लेने में जुटी हुई है। सपा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव रक्षामंत्री थे उस समय सुखोई विमान का सौदा किया गया था लेकिन इस सौदे पर कोई उंगली नहीं उठा सका। देश के चौकीदार ने राफेल का सौदा किया है जिसकी सच्चाई अब जनता के सामने आ चुकी है। सपा सांसद ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की लोकप्रियता से बीजेपी सरकार घबरा गयी है इसके चलते ही उन्हें इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नहीं आने दिया गया है। सपाईयों ने जब इसका विरोध किया तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर अपना असली चेहरा दिखाया है।
यह भी पढ़े:-त्रयंबकेश्वर के बाद कुंभ में अमित शाह करेंगे यह खास पूजन, यमुना तट पर होगा आयोजन

बड़ी खबरें

View All

प्रयागराज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग