आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने भगदड़ की घटना को लेकर कहा, ''मैं संगम घाट पर नहीं गया क्योंकि वहां भीड़ बहुत ज्यादा होती है। मैं लोगों से अपील करता हूं कि संगम घाट पर ही स्नान करने की जिद न करें। संपूर्ण गंगा और यमुना नदियाँ इस समय 'अमृत' हैं, अगर आप कहीं भी स्नान करेंगे तो आपको उतना ही पुण्य प्राप्त होगा।"